आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज दिनांक- 23 मई 2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य के आदेश के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल के निर्देशन के क्रम में मुख्यमंत्री सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत डीएवी डिग्री कॉलेजआजमगढ़ में शिक्षक छात्र-छात्राओं एनसीसी कैडेट रोवर्स रेंजर्स की संगोष्ठी की गई इस संगोष्ठी में लगभग 100 छात्र-छात्राओं शामिल थे सभी को यातायात नियमों संकेत व यातायात जागरूकता के बारे में बताया गया। ताकि दुर्घटना मैं कमी की जा सके इस मौके पर परिवहन विभाग के एआरटीओ सत्येंद्र सिंह आर आई पवन सोनकर यातायात प्रभारी धनंजय शर्मा कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर प्रेमचंद उपाध्याय प्रोफ़ेसर पंकज सिंह प्रोफेसर प्रियांशु और शिक्षक गण एवं यातायात कर्मी मौजूद रहे।