आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 13 जुलाई-- जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने बताया कि आजमगढ़ वर्ष 2022-23 पेराई सत्र हेतु गन्ना सर्वे कार्य जनपद का पूर्ण कर लिया गया है। इस वर्ष जनपद के दोनों समितियों का गन्ना क्षेत्रफल पेड़ी 3510.505 पौधा क्षेत्रफल 5300.213 हें0, कुल गन्ना क्षेत्रफल 8810.718 हे0 आया है। विगत वर्ष 2021-22 का गन्ना क्षेत्रफल पेड़ी 5900.877 पौधा क्षेत्रफल 5883.308 कुल गन्ना क्षेत्रफल 11834.185 हे0 था। विगत वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष पेड़ी क्षेत्रफल में 41 प्रतिशत की कमी पौधा क्षेत्रफल में 9.91 प्रतिशत की कमी कुल गन्ना क्षेत्रफल में 25.54 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी। सभी कृषकों का 63 कॉलम का डाटा भी https://enquiry.caneup.in पर भी उपलब्ध है, सभी किसान भाई अपना डाटा सर्वे देख सकते है। अगर किसी कृषक को इसमें आपत्ति हो तो सम्बन्धित गन्ना पर्यवेक्षक के माध्यम से समिति में प्रार्थना पत्र दे सकता है। ग्राम स्तरीय सर्वे सट्टा का कार्य 20 जुलाई से शुरू होगा, जो 30 अगस्त 2022 तक चलेगा। सभी किसान भाई अपना-अपना सर्वे सट्टा पर्ची आदि जानकारी गन्ना पर्यवेक्षक के माध्यम से सट्टा प्रदर्शन के समय देख सकते है। किसानों की सुविधा हेतु ऑनलाइन घोषणा पत्र एवं नये मेम्बर बनाने का पोर्टल https://enquiry.caneup.in वर्तमान में संचालित है। इच्छुक किसान 30 सितम्बर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर समिति सदस्य बन सकते है।