आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 25 जुलाई-- जि0सै0क0 एवं पुनर्वास अधिकारी, ले0कर्नल श्री वीरेन्द्र सिंह (अ0प्रा0) ने बताया है कि जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, कार्यालय में दिनांक 26 जुलाई 2022 को कारगिल विजय दिवस मनाया जायेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी का आगमन होगा और वृक्षारोपण करेंगे एवं पूर्व सैनिकों द्वारा वृक्षारोपण किया जायेगा।
उन्होने जनपद के सभी पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से अपील किया कि विजय दिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 26 जुलाई 2022 को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय आजमगढ़ में बढ़ चढ़ कर भाग लें।