आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना अहिरौला
आज़मगढ़: दिनांक 21.7.22 को वादी इन्द्रदेव चौबे पुत्र वृजबिहारी चौबे सा0 करनपुर थाना अहरौला आजमगढ़ ने थाने पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया जिसमें बाईक सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के लड़के गौरव चौबे को मारपीट कर मरणासन्न कर देने के आधार पर मु0अ0सं0 301/2022 धारा 308 भादवि पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 23.07.2022 को प्रभारी निरीक्षक अहिरौला के कुशल नेतृत्व मे प्र0नि0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह मय हमराह उ0नि0 धनराज सिंह , का0 विक्रम सिंह का0 पुष्पेन्द्र सिह व म0का0 उमा देवी के द्वारा मु0अ0सं0 301/2022 धारा 308 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त 1. कुन्दन चौबे पुत्र जन्मेजय चौबे 2. विवेक चौबे पुत्र पंकज चौबे निवासीगण बसही थाना अहरौला आजमगढ़ को धटना में प्रयुक्त एक अदद बांस की लाठी के साथ महियापार तिराहा से समय 11.20 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. कुन्दन चौबे पुत्र जन्मेजय चौबे
2. विवेक चौबे पुत्र पंकज चौबे निवासीगण बसही थाना अहरौला आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- प्र0नि0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह, उ0नि0 धनराज सिंह , का0 विक्रम सिंह का0 पुष्पेन्द्र सिह व म0का0 उमा देवी, का0 हृदेश गुप्ता