आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 29 जुलाई-- जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने बताया कि नेशनल एक्शन प्लान फार सीनियर सिटिजन के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों हेतु प्रदेश में संचालित हेल्पलाईन-14567 के अन्तर्गत जनपद आजमगढ़ में निवासरत समस्त वरिष्ठ नागरिकों के जीवन यापन के दृष्टिगत सहायतार्थ समाज कल्याण विभाग द्वारा भारत सरकार के वित्त पोषण से हेल्पलाईन नम्बर-14567 का जनपद आजमगढ़ में संचालन किया जा रहा है। जनपद के वरिष्ठ नागरिकों के समस्याओं से सम्बन्धित शिकायत हेतु एफआरओ उदयभान कुमार मो0नं0-8707754090 से सम्पर्क कर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं।