आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
अलग-अलग पासपोर्ट बनवा कर विदेश यात्रा करने वाले को जीयनपुर कोतवाल ने किया था गिरफ्तार।
आजमगढ़: पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जीयनपुर कोतवाल व दो पुरुष सिपाही व एक महिला सिपाही को अलग-अलग पासपोर्ट बनवा कर विदेश यात्रा करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी पर दिया प्रशस्ति पत्र।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जीयनपुर कोतवाली यादवेंद्र पांडे के द्वारा 1 जुलाई 2022 को अपना नाम बदलकर अलग-अलग पासपोर्ट बनवा कर विदेश यात्रा करने वाले व्यक्ति देवी प्रसाद पुत्र झिलमिट निवासी वार्ड नंबर 10 मछली शहर अजमतगढ़ कस्बा को शंकर तिराहे से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया था वही उनके पास से दो अलग-अलग पासपोर्ट भी बरामद किया गया था जिस पर आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जीयनपुर कोतवाल यादवेन्द़ पांडेय के साथ टीम में सम्मिलित सिपाही हरकिशन व रामायणऔर महिला सिपाही शिवानी को बुधवार की सुबह 10:00 बजे जीयनपुर थाने पर क्षेत्राधिकारी महेंद्र शुक्ला ने पहुंचकर सभी पुलिस बल के सामने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया विदित हो जीयनपुर थाना प्रभारी रहते हुए छठवीं बार पुलिस अधीक्षक के द्वारा जीयनपुर कोतवाल को प्रशस्त पत्र प्राप्त हुआ है वही क्षेत्राधिकारी महेंद्र शुक्ला ने तैनात सभी को अच्छे कार्यों करने के लिए प्रेरित किया इस दौरान क्राइम स्पेक्टर अवनीश अवस्थी एसआई मदन गुप्ता रामगोपाल त्यागी सहित सभी जीयनपुर थाने के पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।