आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ : सगड़ी क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़पुर सरकारी अस्पताल के वार्ड ब्याय रामानुज राय अपनी सेवाक़ाल पूर्ण करके सेवा निवृत हो गए, आज अस्पताल पर एक सूक्ष्म कार्यक्रम में डॉ संजय के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। डॉ संजय ने बताया कि राय साहब हमारे सबसे पुराने सहयोगी रहे। उन्होंने इस अस्पताल पर लगभग 22वर्ष तक अपनी सेवा प्रदान किया, वही अस्पताल स्टॉफ के लोगों ने श्री राय के द्वारा दी गयी सेवा का गुणगान करते हुए कहा कि राय साहब अपनी ड्यूटी के पक्के थे, वह प्रतिदिन अस्पताल पर आते रहे, सबसे बड़ी बात रही की आज सेवा निवृत के दिन भी अपनी उसी पुरानी साइकिल से अपनी सेवा देने के लिए अस्पताल गए। विदाई के समय स्टॉफ के लोग भावुक हो गए तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ अंग वस्त्र, मिठाई, छाता देकर उनकी विदाई किया।