आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के श्री गाँधी पी जी कॉलेज, मालटारी महाविद्यालय के लिये आज का दिन ऐतिहासिक सन्दर्भ में हमेशा जेहन में रहेगा। आज महाविद्यालय में अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ डॉ0कौशलेंद्र विक्रम मिश्र एसोसिएट प्रोफेसर अर्थशास्त्र, डॉ0 कैलाश नाथ गुप्त,डॉ0अखिलेश चन्द्र, डॉ0 प्रेमचन्द्र यादव एसोसिएट प्रोफेसर शिक्षक शिक्षा विभाग (बी0एड0),डॉ हसीन खान एसोसिएट प्रोफेसर हिन्दी विभाग,डॉ0 प्रशान्त कुमार राय एसोसिएट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा विभाग का प्रोफेसर पद पर चयन की संस्तुति चयन समिति ने की।
प्रोफेसर पद नाम मिलने से आज सभी एसोसिएट प्रोफेसर ने एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी। यह चयन समिति महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ के माननीय कुलपति प्रोफेसर प्रदीप शर्मा द्वारा सभी विषयों के एसोसिएट प्रोफेसर के लिये अलग से गठित की गयी थी। इस कार्य के सफलता के लिए सभी नवचयनित प्रोफेसरों ने कुलपति प्रोफेसर प्रदीप शर्मा का आभार व्यक्त किया। इस चयन समिति में महाविद्यालय के प्रबंधक दिनेश कुमार राय का नेतृत्व सराहनीय और गौरवशाली रहा। इस हेतु सभी नवचयनित प्रोफेसरों ने प्रबंधक का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नीलम राय की उपस्थिति भी गौरवशाली रही। इस चयन समिति में डॉ0 रमेश कुमार सिंह ने उच्च शिक्षा निदेशालय की तरफ से गौरमेन्ट प्रतिनिधि के रूप में अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
चयन समिति में विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर ने मालटारी,महाविद्यालय परिसर में पहुँच कर नवचयनित प्रोफेसर के चयन की संस्तुति की।
इस शैक्षिक उपलब्धि पर महाविद्यालय के नवचयनित प्रोफ़ेसरों ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का भी आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ही महाविद्यालय के शिक्षकों को भी प्रोफेसर पद नाम प्राप्त हो रहा है। इस कार्य से महाविद्यालय के शिक्षकों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
इस कार्य को सकुशल सम्पन्न कराने में महाविद्यालय के लेखाकार दीनानाथ मिश्र, नित्यानंद यादव , रत्नेश राय, प्रवीण राय, जुड़ावन यादव, दीपक कुमार, सुमित्रा,का भी सहयोग सराहनीय रहा।