Breaking News

फूलपुर: चोरी की बोलेरो वाहन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- फूलपुर

आज़मगढ़: दिनांक 27.07.2022 उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह व उ0नि0 माखन सिंह मय हमराह अम्बारी चौराहे पर मामूर थे कि सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति बिलारमऊ के पास चोरी की बोलेरो वाहन के साथ मौजूद है तथा किसी के आने का इंतजार कर रहे है , इस सूचना पर तत्काल बिलारमऊ पुलिस बुथ से आगे बढ़े तो एक खड़ी बोलेरो वाहन के नजदीक पहुँचे तो तीन व्यक्ति नीचे उतरकर भागने लगे कि संदेह होने पर पुलिस वालो ने दौड़ाकर एक व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिए तथा 2 अन्य व्यक्ति मौके पर अँधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पकड़े गए व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम सन्दीप कुमार अग्रहरि पुत्र चन्द्र प्रकाश अग्रहरि निवासी पुरानी बाजार शाहगंज थाना शाहगंज जनपद जौनपुर उम्र 33 वर्ष बताया। पकड़े गए व्यक्ति से मौके से फरार व्यक्तियों के बारे में पूछा गया तो बताया कि भागने वालो में एक मेरा चचेरा भाई सुनील कुमार अग्रहिर पुत्र बेदीलाल निवासी पुरानी बाजार थाना शाहगंज जनपद जौनपुर बताया तथा अन्य दूसरा व्यक्ति उसका साथी था उसके बारे में मेरा चचेरा भाई सुनील ही बता सकेगा या मेरे मोबाईल नं0 8601xxxxxx के काल डिटेल से उसका पता लग सकता है। कई दिनो से थाना शाहगंज की पुलिस खोज रही थी इसलिए मोबाईल बन्द करके छिप कर रह रहे थे आज गाड़ी बेचने जा रहे थे। मौके पर मौजूद बोलेरो नं0 यूपी 62 एएच 8494 से सम्बन्धित कागजात माँगा गया तो दिखाने से कासिर रहा तथा कड़ाई से पूछने पर बताया कि मेरे चचेरे भाई सुनील कुमार अग्रहरि ने इस गाड़ी को अपने साथी के साथ मिलकर बिहार से चुराया था। हम तीनो लोग मिलकर इस बोलेरो को  बिहार से चुराया था तथा पकड़े जाने के डर से इसका नम्बर प्लेट बदलकर  बेचने के लिए लाए थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया। मौके पर बरामद बोलेरो UP62AH 8494 को ई-चालान एप पर चेक किया गया तो बरामद वाहन का चेचिस नं0 व इंजन नं0 का मिलान नही हुआ।  बरामदशुदा वाहन के चेचिस नं0 MA1X2GFK82C23366 से मोबाईल के ई-चालान एप पर चेक किया गया तो इस चेचिस न0 से वाहन संख्या BR24P 1803 पंजीकृत है जिसका इंजन नं0 GF84C6555588 अंकित है।  उक्त बरामदशुदा बोलेरो  का वाहन स्वामी लक्ष्मण राम पुत्र स्व0 डोमन राम केयर आफ जालिम राम ग्राम ककई शिवसागर व स्थाई पता चैनपुर पीएस चैनपुर जिला रोहतास बिहार अंकित है। पकड़े गए व्यक्ति का यह कृत्य अन्तर्गत धारा 411/414/420/473 भादवि का दण्डनीय अपराध है। पकड़े गए व्यक्ति को उसके द्वारा कारित अपराध का बोध कराते हुए  समय करीब 21.34 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 251/2022 धारा 411/414/420/473 भादवि पंजीकृत कर मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है । 
 
सम्बन्धित  मुकदमा -

251/2022 धारा 411/414/420/473 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़

अपराधिक इतिहास-मुकदमा उपरोक्त

गिरफ्तार अभियुक्त-

1. सन्दीप कुमार अग्रहरि पुत्र चन्द्र प्रकाश अग्रहरि निवासी पुरानी बाजार शाहगंज थाना शाहगंज जनपद जौनपुर उम्र 33 वर्ष    

बरामदगी-  एक अदद वोलेरो   

गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली टीम-
 
1. उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार सिंह का0 वीरेन्द्र यादव का0 विशाल वर्मा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
2.उ0नि0 माखन सिंह हे0का0 शिवप्रसाद सिंह का0 विजय कुमार गोड़ थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़

और नया पुराने