आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना बिलरियागंज
आज़मगढ़: घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 14.07.2022 को आवेदिका थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि आवेदिका की नाबालिक लड़की को किशन राजभर पुत्र महेन्द्र राजभर ने बहलाफूसलाकर कहीं भगा ले गया है, के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 153/2022 धारा 363/366 भा0द0वि0 बनाम किशन राजभर पुत्र महेन्द्र राजभर निवासी सविलखा उर्फ केशवपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया था । पीड़िता की बरामदगी दिनांक 22.07.2022 को की गयी है व अभियुक्त किशन राजभर की आज दिनांक 28.07.2022 को गिरफ्तारी की गयी है ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 28.07.2022 को उ0नि0 श्याम सिंह मय हमराहीयान द्वारा मुकदमा उपरोक्त का वांछित अभियुक्त किशन राजभर इस समय भीमबर पुलिया के पास से समय करीब 04.45 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. किशन राजभर पुत्र महेन्द्र राजभर ग्राम सविलखा (केशवपुर) थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ बताया
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 153/2022 धारा 363/366/376 भा0द0वि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तारी स्थान
1. भीमबर पुलिया थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
पूछताछ विवरणः-
1. अभियुक्त द्वारा अपना बयान अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय मे देना बता रहा है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः
1. उ0नि0 श्याम सिंह का0 बासुकीनाथ सिंह का0 जयराम निषाद का0 संदीप शाह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।