Breaking News

जनपद के रिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर उप निर्वाचन कराये जाने हेतु कार्यक्रम जारी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 23 जुलाई-- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) विशाल भारद्वाज ने अवगत कराया है कि जनपद के रिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर उप निर्वाचन कराये जाने हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसमें दिनांक 04 अगस्त 2022 को प्रातः 07ः00 बजे से अपराहन 05ः00 बजे तक मतदान तथा दिनांक 05 अगस्त 2022 को प्रातः 08ः00 बजे से कार्य की समाप्ति तक मतगणना सम्पन्न की जायेगी। 
उक्त उप निर्वाचन को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु विकास खण्ड जहानागंज के ग्राम पंचायत 59-करउत-2 में सदस्य क्षेत्र पंचायत के निर्वाचन के लिए जल राजन चौधरी उप जिलाधिकारी सदर को जोनल मजिस्ट्रेट एवं तहसील सदर उमाशंकर को सेक्टर मजिस्ट्रेट, विकास खण्ड फूलपुर के ग्राम पंचायत 61-कतरानूरपुर में प्रधान ग्राम पंचायत के निर्वाचन के लिए ज्ञानचन्द गुप्ता उप जिलाधिकारी फूलपुर को जोनल मजिस्ट्रेट एवं तहसील फूलपुर संजय कुमार कुशवाहा को सेक्टर मजिस्ट्रेट, विकास खण्ड अहिरौला के ग्राम पंचायत 58-सतुवहिया में प्रधान ग्राम पंचायत के निर्वाचन के लिए उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर नवीन प्रसाद को जोनल मजिस्ट्रेट एवं तहसील बूढ़नपुर शक्ति प्रताप सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं ग्राम पंचायत 50-कोतवालीपुर में सदस्य क्षेत्र पंचायत के निर्वाचन के लिए उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर नवीन प्रसाद को जोनल मजिस्ट्रेट एवं तहसील मार्टीनगंज हेमन्त कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है तथा आदेशित किया गया है कि वे मतदान एवं मतगणना को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करायेंगे।

और नया पुराने