Breaking News

न्यायिक एसडीएम ने आते ही चलाया पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान वसूला जुर्माना।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

जीयनपुर नगर पंचायत में पॉलिथीन के विरुद्ध चला अभियान। 

1 किलो पॉलिथीन बरामद 30000 जुर्माना की हुई वसूली।

सड़क किनारे पटरी दुकानदारों को दी गई चेतावनी, हटाया गया अतिक्रमण।

आजमगढ़- सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत में सोमवार की बुधवार की शाम 5:00 बजे  उपजिलाधिकारी सगड़ी संत रंजन ने जीयनपुर नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार व क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला जीयनपुर थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय के साथ पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान चलाकर कस्बा के लगभग तीन दर्जन से अधिक दुकानदारों के यहां पहुंचकर जांच की। इस दौरान दुकानदारों से 1 किलो पॉलिथीन बरामद की गई वही 30000 जुर्माना लगाया गया दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा पॉलिथीन का प्रयोग करते हुए पाया गया तो जुर्माना के साथ-साथ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा वही नगर पंचायत के मुख्य मार्ग पर पटरी दुकानदारों को चेतावनी दी गई की नाली के पीछे दुकान लगाएं सड़क पर दुकान लगाने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी वही आधा दर्जन दुकानदार जिनकी सड़क पर दुकान लगाई गई थी उनके सामान को भी नगर पंचायत के द्वारा जप्त कर अतिक्रमण हटाया गया। जीयनपुर कस्बा में चलाए गए अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा इस दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी व जीयनपुर पुलिस बल के साथ उपजिलाधिकारी सगड़ी संत रंजन क्षेत्राधिकारी महेंद्र शुक्ला मौजूद रहे।

और नया पुराने