आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 27 जुलाई-- अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने जनपद के समस्त वाहन स्वामियों को सूचित किया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 एवं 69-आजमगढ़ लोक सभा उप निर्वाचन-2022 में प्रयुक्त हल्के/भारी वाहनों के किराये/भाड़े के भुगतान की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है। यदि किसी वाहन स्वामियों का वाहन निर्वाचन कार्य हेतु अधिग्रहित किया गया हो तथा उन्होने अभी तक अपने वाहन की लॉगबुक जमा न किया है तो अपने वाहन की लॉगबुक तथा वाहन मालिक के बैंक खाते का विवरण यथा बैंक का नाम, बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड एवं मोबाइल नम्बर सहित दिनांक 29 जुलाई 2022 तक जिला पूर्ति अधिकारी आजमगढ़ के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में जमा कर दें।
उक्त दिनांक तक यदि लागबुक जमा नहीं होती है तो उनके किराये के भुगतान हेतु धनराशि की मांग नहीं की जायेगी जिसके लिए उक्त वाहन मालिक स्वयं उत्तरदायीं होगें।