Breaking News

ऐसे छात्र/छात्रायें जो किसी उच्च शिक्षण संस्थान में नियमित रूप से अध्ययनरत होंगे, उन्हें विशेष रूप से छात्रवृत्ति किये जाने की घोषणा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 27 जुलाई-- जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि “शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार“ नई दिल्ली द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद की इण्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण वर्ष 2022 में विज्ञान वर्ग में 347/500 अंक प्राप्त, वाणिज्य वर्ग में 341/500 अंक प्राप्त तथा मानविकी वर्ग में 321/500 अंक प्राप्त ऐसे छात्र/छात्रायें जो किसी उच्च शिक्षण संस्थान में नियमित रूप से अध्ययनरत होंगे, उन्हें विशेष रूप से छात्रवृत्ति किये जाने की घोषणा की गयी है। 
शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के दिये गये निर्देशानुसार यूपी कोर्ड के (11460) छात्र/छात्राओं को विज्ञानवर्ग (ग्रुप-बी), वाणिज्य वर्ग (ग्रुप-सी ) एवं मानविकी वर्ग (ग्रुप-ए) को क्रमशः 3ः2ः1 के अनुपात में छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। ऐसे छात्र/छात्रायें ही आवेदन कर सकते हैं, जिनकी पारिवारिक आय आठ लाख वार्षिक से अधिक न हो। पात्र छात्र/छात्राओं का विवरण शिक्षा मंत्रालय की वेवसाइट scholarships.gov.in पर उपलब्ध है/प्रदर्शित हो रहा है। मंत्रालय द्वारा यह अवगत कराया गया है कि नेशनल स्कालरशिप पोर्टल दिनांक 20 जुलाई 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक खुला रहेगा। उक्त वेबसाइट पर सभी छात्र/छात्रायें विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पात्र छात्र/ छात्रायें आनलाइन आवेदन अवश्य करें। 
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि विगत वर्षों 2018, 2019, 2020 एवं 2021 में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्र/छात्रायें अपनी छात्रवृत्ति नवीनीकरण हेतु उक्त वेवसाइट पर उक्त तिथि से आवेदन करें। छात्र/छात्राओं के आनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे। आफ लाइन आवेदन करने वाले छात्र/छात्राओं का आवेदन स्वतः निरस्त माना जायेगा। उन्होने कहा कि सभी छात्र/छात्रायें अपना आधार नं0 अपने राष्ट्रीकृत बैंक खाता से लिंक अवश्य करा दें।

और नया पुराने