आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 29 जुलाई-- जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने बताया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत जनपद आजमग में कोचिंग संचालित है, जिसमें नीट, एनडीए/सीडीएस तथा जेईई की निःशुल्क कोचिंग कराया जा रहा है। जनपद आजमगढ़ के इच्छुक छात्र/छात्राएं जो कक्षा 11 व 12 में विज्ञान वर्ग से अध्ययनरत हैं, या परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। ऐसे छात्र जो कोचिंग करना चाहते हैं, वे जिला समाज कल्याण अधिकारी, कार्यालय आजमगढ़ में अब्दुल अहद के मोबाईल नम्बर 9454743762 पर समय 10.00 बजे प्रातः से सायं 05.00 बजे तक कार्यालय दिवस सम्पर्क कर मा0 मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।