Breaking News

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर बिजली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कल।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 29 जुलाई-- आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर बिजली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कल दिनांक 30 जुलाई 2022 को ऑडिटोरियम राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर आजमगढ़ में 11ः30 बजे से किया जायेगा। जिसमें मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत जी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया जायेगा।
एनटीपीसी टांडा के उप महाप्रबंधक/बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस के जिला नोडल अधिकारी परवेज खान ने बताया कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 में आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके क्रम में ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिनांक 25 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 के मध्य देश के सभी जनपदों में विगत में इन योजनाओं से आच्छादित किए गए ग्रामों में से स्वतंत्रता संग्राम में विशेष महत्व वाले दो स्थलों को चयनित कर उनमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से नुक्कड़ नाटकों, लघु चलचित्रों, पोस्टरों एवं बैनरों के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाकर ‘‘उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य-ऊर्जा @2047’’ के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 
उन्होने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दिनांक 30 जुलाई 2022 को वीडियो क्रान्फ्रेंन्सिंग के माध्यम से अपराह्न 12ः30 बजे चयनित 100 कार्यक्रमों स्थलों से ऊर्जा विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से संवाद किया जायेगा। इसी क्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में दिनांक 30 जुलाई 2022 को लोकभवन में बिजली महोत्सव पूर्वाह्न 11ः30 बजे से मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त कार्यक्रम में विभिन्न जनपद के विद्युत उपकेन्द्रों का शिलान्यास/लोकार्पण भी प्रस्तावित है। माननीय मुख्यमंत्री जी, माननीय ऊर्जा मंत्री जी एवं माननीय ऊर्जा राज्य मंत्री जी इसी कार्यक्रम स्थल से अपराहन 12ः30 बजे माननीय प्रधानमंत्री जी के आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

और नया पुराने