आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 29 जुलाई-- मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अर्न्तगत “हर घर तिरंगा अभियान“ कार्यक्रम आयोजित कराये जाने के निर्देश दिये गये है। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में दिनांक 13 अगस्त 2022 से दिनांक 15 अगस्त 2022 तक “हर घर तिरंगा अभियान“ के अर्न्तगत जनपद के समस्त घरों पर झंडारोहण के लिए पंचायत राज विभाग द्वारा जागरूकता कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके अर्न्तगत आम जन मानस को जागरूक करने हेतु शासकीय कर्मचारियों की फौज को घर-घर तक संदेश पहुचाने हेतु विकास खण्ड स्तरों पर समस्त खण्ड विकास अधिकारी के दिशा निर्देशन में समस्त सफाई कर्मचारी, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक को परिवार के मुखिया तक झण्डारोहण कराने के लिए झण्डा एवं डंडा की व्यवस्था कर परिवारों को स्वयं झण्डात्तोलन वाले स्थल की साफ-सफाई स्वयं करने के लिए जागरूक किया जायेगा। अमृत महोत्स्व हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अर्न्तगत समस्त विकास खण्डों एवं जनपद स्तर पर आम जन मानस की जागरूकता एवं देश भक्ति का माहौल बनाये जाने हेतु होर्डिंग्स लगाये जायेंगे। साथ ही ग्राम पंचायतों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों एवं ग्राम पंचायतों में देश भक्तिगीत प्रसारित कराये जाने के निर्देश प्राप्त है।
मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त ग्राम प्रधान, सचिव एवं विकास से संबंधित अधिकारियो कर्मचारियों एवं आम जन मानस को “हर घर तिरंगा अभियान’’ कार्यक्रम को सुचारू रूप से कराने की अपील किया है।