Breaking News

प्रतिभावान कलाकारों की खोज हेतु सास्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन जिला स्तर पर किया जा रहा है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 29 जुलाई-- जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा अपनी विविध स्वायत्तशासी संस्थाओं के माध्यम से विभिन्न प्रदर्शनकारी कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य निरन्तर किया जाता है। ऐसी प्रदर्शनकारी सास्कृतिक विषाओं यथा-लोक गायन, लोक नृत्य, लोक वादन, आदिवासी नृत्य, आल्हा गायन, लोक नाट्य, भजन, ललित कला आदि के प्रतिभावान कलाकारों की खोज हेतु सास्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन जिला स्तर पर किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि आयोजन हेतु कलाकारों को प्रदर्शन के लिए कोई शुल्क देय नही होगा। समस्त कलाकारों को अपने वाद्ययंत्र एवं संगतकर्ताओं के साथ आयोजन में भाग लेना होगा। 
उन्होने बताया कि कार्यक्रम के अन्तर्गत कलाकारों का ऑडिशन दिनांक 02, 03 एवं 04 अगस्त 2022 को नेहरू हाल आजमगढ़ में पूर्वान्ह 11ः00 बजे से आयोजित किया जायेगा। इसके लिए इच्छुक कलाकार जिला सूचना कार्यालय, आजमगढ़ से आवेदन फार्म प्राप्त कर दिनांक 01 अगस्त 2022 तक आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं। 

और नया पुराने