आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 05 अगस्त-- जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी राजनेति सिंह ने बताया है कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग आजमगढ़ द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के अन्तर्गत जनपद व मण्डल स्तरीय युवा उत्सव/सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन क्रमशः दिनांक 07 व 08 अगस्त, 2022 को हरिश्चन्द्र मिश्रा पब्लिक स्कूल करतालपुर बाईपास सराय मनराज आजमगढ़़़ में किया गया है।
जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिला अध्यक्ष भाजपा लालगंज श्री ऋषिकान्त राय व समापन एवं पुरस्कार वितरण जिला अध्यक्ष भाजपा आजमगढ़ श्री धु्रव कुमार सिंह तथा मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिला विकास अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह व समापन एवं पुरस्कार वितरण ओ0पी0 आर्य संयुक्त विकास आयुक्त आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ द्वारा किया जायेगा।
जनपद व मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी, क्लासिकल वोकल, सितार वादन, बासुरी वादन, भरतनाट्यम, कत्थक नृत्य, तबला वादन, हारमोनियम लाइट, वीणा वादन, मृदंगम् वादन, गिटार वादन, एक्सटेम्पोर आदि विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी। मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में मण्डल के तीनों जनपदों से स्थान प्राप्त करने वाले कलाकार प्रतिभाग करेंगे। जनपद व मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।