Breaking News

07 अगस्त 2022 (रविवार) को विशेष कैम्प का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 06 अगस्त-- सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश श्रीवास्तव ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार मतदाता सूची में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने की कार्यवाही दिनांक 01 अगस्त 2022 से प्रारम्भ हो गई है।
उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रथम विशेष अभियान दिनांक 07 अगस्त 2022 (रविवार) को विशेष कैम्प का आयोजन प्रत्येक मतदेय स्थल पर आयोजित किया जायेगा। जिसमें समस्त बीएलओ तथा सुपरवाइजर्स अपने-अपने मतदेय स्थल पर उपस्थित रहेगें। मतदाता सूची में सम्मिलित मतदाता अपना आधार नम्बर बीएलओ को फार्म -6 बी भरकर उपलब्ध करायेगें।
 मतदाता सूची में सम्मिलित मतदाता स्वयं ही वोटर हेल्पलाइन, एनवीएसपी पोर्टल के माध्यम से फार्म-6 बी भरकर प्रमाणीकरण कर सकता है। इसके अतिरिक्त प्रारूप -6, 7, 8 उक्त पोर्टल के माध्यम से आनलॉइन भरकर अपना नाम वोटर लिस्ट में पंजीकृत/ संशोधित करा सकता है।

और नया पुराने