Breaking News

बिलरियागंज: 15 वर्षीय पुत्री की डेड बॉडी मिलने से सनसनी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: थाना बिलरियागंज अंतर्गत बिंदवल लोहसरवा गांव के पोखरे में गांव के ही निवासी की 15 वर्षीय पुत्री की डेड बॉडी मिलने की सूचना व घटना स्थल का निरीक्षण, के सम्बन्ध में दिनांक- 19.08.2022 को रात्रि 09 बजकर 50 मिनट पर डायल 112 पर थाना बिलिरयागंज अंतर्गत बिंदवल लोहसरवा गांव में पोखरे में गांव के ही निवासी की 15 वर्षीय पुत्री की डेड बॉडी मिलने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर थाना प्रभारी व CO सगड़ी द्वारा पहुचकर डेड बॉडी को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया। प्रथम दृष्टया देखने से बॉडी पर कोई इंजरी के निशान नहीं थे। मृतका कल दोपहर बाद घर से निकली थी एवं घटनास्थल जहां बॉडी मिली उसकी दूरी घर से लगभग 250 मीटर है।  
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अडिशनल SP देहात के नेतृत्व में घटना का अनावरण करने के लिए टीम गठित कर निर्देशित किया गया है।
परिजनों द्वारा तहरीर दी जा रही है। जो भी तहरीर प्राप्त होगी उस पर तत्काल FIR पंजिकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। पोस्टमार्टम की कार्यवाही डॉक्टर्स के पैनल के द्वारा वीडियोग्राफी में कराई जाएगी। 
FIR, पोस्ट मार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्य के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। परिजनों की आशंका के आधार पर 03 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जाँच कर रही है।

और नया पुराने