आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के बैदौली गांव निवासी स्वर्गीय फौजदार सिंह पटेल समाज से आते थे जिन्होंने समाज के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था। वह सामाजिक कार्यों में रूचि लेते थे जैसे सामूहिक विवाह कराना एवं बच्चों की शिक्षा के लिए वह सदैव तन मन धन से सहयोग करते थे। आपको बता दें कि वह पेशे से शिक्षक थे। 2 वर्ष पूर्व कोरोना काल में उनकी मृत्यु हो गई। आज उनकी पुत्री किरन सिंह पटेल द्वारा मां चन्नाराम कालिका मंदिर पर विधिवत पूजन करने के बाद परिवार के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात मंदिर परिसर में ही भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
वही गरीबों को अन्यदान भी किया गया। वही स्वर्गीय फौजदार सिंह के साले बी आर गृह इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर बृजेश सिंह ने अपने जीजा के दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर गरीबों में अन्नदान किया और मां भगवती के श्री चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके मोक्ष प्राप्ति की कामना की। मंदिर पर उपस्थित अन्य लोगों ने भी स्वर्गीय फौजदार सिंह की फोटो पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने यह भी बताया कि स्वर्गीय फौजदार सिंह जिंदादिल व्यक्तित्व के इंसान थे, उन्होंने सदैव गरीबों की मदद की शिक्षा से जुड़े रहे सामाजिक कार्य करते रहे। उन्होंने पटेल समाज के उत्थान के लिए भी कई संगोष्ठी कराई और समाज को शिक्षित बनाने के लिए वह सदैव कार्य करते रहें। 2 वर्ष पूर्व कोरोना काल में वे कोरोना संक्रमण से ग्रसित हुए और उपचार के दौरान उनका देहांत हो गया लेकिन आज भी वह अपने सामाजिक कार्यों के नाते लोगों के दिलों में स्थान बनाए हुए हैं। आज भी लोग उन्हें याद करते हैं। लोगों का मानना है ऐसे इंसान का अब धरती पर मिलना मुश्किल है। जो निस्वार्थ भाव से निर्धन गरीब लोगों की सेवा करें ,आपको बता दें कि श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित एक व्यक्ति ने बताया कि स्वर्गीय फौजदार सिंह को यदि पता लगता था कि किसी गरीब के यहां बेटी का विवाह है और उसके यहां कुछ परेशानी है तो व अपने सामर्थ्य अनुसार कुछ न कुछ मदद करने अवश्य पहुंचते थे।