आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनकटिया गांव में आंगनबाड़ी केंद्र पर बाल विकास परियोजना द्वारा अन्नप्राशन एवं गोद भराई का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। जहां पर गर्भवती महिलाओं को ड्राई फूड फल फल सहित अन्य सामग्री देकर उन्हें अतिरिक्त पोषण देने की लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना के तहत वितरित किए गए।जहाँ पर लगभग दो दर्जनों महिलाओं की गोद भराई कराई गई एवं दर्जनों 06 माह से 3 वर्ष के बच्चों को अन्नप्राशन कार्यक्रम के तहत उन्हें हल्के आहार दिए गए और बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए सुझाव बताए गए। वही गर्भवती महिलाओं को अधिक से अधिक दूध फल हरी सब्जियो का सेवन करने के उपाय बताए गए एवं मेवा व ड्राई फूड्स लेने के लिए भी उन्हें प्रेरित किया गया।
इस दौरान सगड़ी विधायक डॉ एचएन सिंह पटेल द्वारा गोद लिए इस गांव को आंगनबाड़ी केंद्र को सुसज्जित करने एवं उनकी देखभाल करने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करके बेहतर बनाने के उपाय पर बल दिया गया। इस दौरान परियोजना अधिकारी अजमतगढ़ उमेश चंद्र पांडे ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे देश में चलाया जा रहा है जिसके तहत अन्नप्राशन एवं गर्भवती महिलाओं को देखभाल के लिए आगनबाडी कार्यकत्रियों एवं सुपरवाइजर को हिदायतें दी गई है। जिससे कि बच्चों में पोषण की मात्रा को बढ़ाई जा सके और उनकी सही देखभाल हो सके एवं गांव को कुपोषण युक्त बनाने के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं। वही सगड़ी विधायक डॉक्टर एचएन सिंह पटेल ने कहा कि यदि बच्चे स्वस्थ रहेंगे गर्भवती महिलाएं कुपोषण से दूर रहेंगी तभी हमारा क्षेत्र विकास कर सकेगा मैं एक विधायक के साथ साथ एक डॉक्टर भी हूँ ।अपने विधायक के नाते कहे या फिर डॉक्टर की सलाह समझकर मेरी बातों को ध्यान से सुने जिसके पश्चात उन्होंने बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए पोषण तत्व के बारे में बताया। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं एवं किशोरियों को पोषाहार लेने की सलाह दी। स्वच्छता का विशेष ख्याल रखने के लिए सभी महिलाओं को प्रेरित किया।स्वास्थ्य का समुचित ख्याल रखने के लिए साफ-सफाई की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों के समय-समय पर वजन की जांच कराएं। अगर बच्चों का वजन कम है तो उसे कुपोषण उपचार कराने के साथ- साथ बच्चों का खानपान को लेकर विशेष ख्याल रखें, गंदगी से दूर रखें। मां के ही दूध का सेवन कराएं साथ ही उन्होंने बताया कि मां का पहला पीला गाढ़ा दूध ही पिलाएं। जिससे बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है एवं महिलाएं पौष्टिक आहार लें। हरी सब्जी, दूध, दही, घी एवं मांस, मछली, अंडा का सेवन अवश्य करें। इसके अलावा उन्होंने बताया कि बढ़ती उम्र के अनुसार बच्चों को स्तनपान के साथ-साथ पर्याप्त भोजन की आवश्यकता होती है ऐसे में बच्चों को डायरिया एवं निमोनिया से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुपोषण से बचाव के लिए सही स्वास्थ्य सेवाएं और पौष्टिक आहार दिया जाना चाहिए जिससे बच्चों को कुपोषित होने से बचाया जा सकता है । महिलाओं को स्वच्छता का विशेष ख्याल रखना आवश्यक है। अपने आसपास के स्थान को स्वच्छ रखें स्वयं जागरूक हो एवं अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें
इस दौरान विधायक सगड़ी एच एन सिंह पटेल ,परियोजना अधिकारी अजमतगढ़ उमेश चंद्र पांडे, जगदीश यादव राम शब्द यादव हरिनारायण यादव आदि लोग उपस्थित थे।