Breaking News

पूर्व में पत्रकार रहे डॉक्टर तपन कुमार पांडेय का निधन, चाहने वालों में शोक की लहर।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के पकवाइनार निवासी डॉ तपन कुमार पांडे का आज दोपहर लगभग 1:00 बजे असामयिक निधन हो गया। यह लगभग 60 वर्ष के थे। 
पूर्व में कई पत्र-पत्रिकाओं से जुड़े रहे और क्षेत्रीय ग्रामीण अंचल की पत्रकारिता करते रहे। यह मूल रूप से बंगाल के रहने वाले थे और यहीं पर आकर बस गए थे इसके अलावा यह अपनी डिस्पेंसरी भी चलाते थे और मरीजों का इलाज करते थे इनका व्यवहार काफी मिलनसार था। इनके निधन की खबर जैसे क्षेत्र में फैली उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई और इनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। इन के 3 पुत्र व एक पुत्री है। इनका दाह संस्कार दोहरीघाट मुक्तिधाम पर किया जा रहा है। इनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में भी शोक है।




और नया पुराने