Breaking News

कल लगेगा शहीद मेला प्रशासनिक अधिकारियों ने मेला स्थल का किया निरीक्षण।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद में स्थित शहीद पार्क में कारगिल में शहीद हुए रामसमुझ यादव की स्मृति में नत्थूपुर में 30 अगस्त को शहीद मेला का आयोजन किया गया है। कारगिल युद्ध में अपना एक हाथ और दोनों पैर गवाने वाले वीर नायक दीपचंद को मुख्य अतिथि बनाया गया है। कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा रहै। मेले की तैयारियों को लेकर आज पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु गौरव शर्मा, जीयनपुर कोतवाल ने मेला स्थल का निरीक्षण किया।
शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशा होगा। कुछ इन्हीं भावनाओं को लेकर सगड़ी तहसील के नत्थूपुर में करगिल के शहीद को याद किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के चलते दो साल यह मेला स्थगित था। इस वर्ष शहीद की स्मृति में लगने वाले मेले की तैयारी जोरों पर चल रही है। डेढ़ सौ फुट चौड़ा 300 फुट लंबा वाटर प्रूफ टेंट लगाया जा रहा है। जिसमें दस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में भोजपुरी के मशहूर गायक विजय चौहान और शिल्पी राज गीतों से शहीदों को नमन करेंगे। शहीद के भाई प्रमोद यादव ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम दौर में है। दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते थोड़ा व्यवधान आया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के अन्य शहीद सौदागर सिंह, गुलाब पटेल और रमेश पटेल के परिजनों को भी आमंत्रित किया गया है। जिन्हें कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। कारगिल शहीद रामसमुझ यादव की पहली तैनाती 13 कुमाऊं रेजीमेंट में सियाचिन ग्लेशियर में हुई थी। तीन महीने बाद 1999 में कारगिल जंग शुरू हुई। इनकी पलटन को भी कारगिल युद्ध में भेजा गया। रामसमुझ यादव ने वीरता का परिचय देते हुए दुश्मनों से कड़ा मुकाबला किया। 30 अगस्त 1999 को शहीद हो गए। जिन की स्मृति में प्रतिवर्ष 30 अगस्त को मेला लगता है।

और नया पुराने