आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 22 अगस्त-- जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 श्री राजनेति सिंह ने बताया है कि 22 अगस्त, 2022- युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग आजमगढ़ द्वारा जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता दिनांक 25 व 26 अगस्त, 2022 को एथलेटिक्स, कुश्ती, वालीबाल, कबड्डी व भारोत्तोलन (पुरूष व महिला) में स्व0 सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्रह्मस्थान, आजमगढ़ में प्रातः 9ः00 बजे से आयोजित की गयी है।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ ध्रुव कुमार सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा आजमगढ़ व दिनांक 25 अगस्त, 2022 को आयोजित प्रतियोगिता एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, वालीबाल का पुरस्कार वितरण अखिलेश कुमार मिश्रा सदस्य प्रदेश कार्य समिति भाजपा उ0प्र0 एवं दिनांक 26 अगस्त, 2022 को समापन व पुरस्कार वितरण परियोजना निदेशक ग्राम विकास श्री के0के0 सिंह द्वारा किया जायेगा।
प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 मी0 दौड़, लम्बीकूद, ऊंचीकूद, गोला, डिस्कस, जेबलिंग पुरूष व महिला, कुश्ती पुरूष-53, 57, 61, 65, 70, कुश्ती महिला-50, 53, 55, 57, 59 भारोत्तोलन पुरूष-55, 61, 67, 73 भार वर्ग, महिला- 45, 49, 55, 59 भार वर्ग, कबड्डी एवं वालीबाल पुरूष व महिला विधा में आयोजित की गयी है। प्रतियोगिता में विकास खण्ड पर आयोजित खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों का कोई उम्र बंधन नहीं है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।