आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी दिनांक 4 अगस्त सन2022 को कल जनपद आजमगढ़ पर राष्ट्रीय झंडा तिरंगा को नाले ढकने के लिए लगाकर झंडे का अपमान करने वालों पर कानूनी कार्यवाही की जाए। सुरक्षा के नाम पर गरीबों, ठेला, गुमटी वालों व मजदूरों को सड़क किनारे से हटाने के नाम पर परेशान किया गया,विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास ग्राम, क्षेत्र,व जिला पंचायतों के द्वारा कराए गए प्रस्तावित कार्यों को किया गया ऐसे कार्यक्रम एम.पी, विधायक व पंचायत के अध्यक्ष करते हैं यह मुख्यमंत्री पद का अपमान है। लोकसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री जी व प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ने बनारस, गोरखपुर व सिंगापुर के विकास के बराबर विकास की बात किया था लेकिन इस तरह भी किसी योजना के कार्यों का शिलान्यास नहीं हुआ ।
अखिलेश यादव की स.पा. सरकार में हाजीपुर में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बनाए निर्माण जो करा कर संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए हुआ था विकास भवन के बगल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बनाए जा रहे राहुल प्रेक्षागृह का निर्माण पैसे के अभाव में रुका हुआ है ।इसके बारे में यहां के सांसद जी जो खुद कलाकार नहीं बोले। प्रदेश के निर्माण का अधिकांश बजट वाराणसी व गोरखपुर में खर्च हो रहा है आजमगढ़ की उपेक्षा हो रही है। कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के नाम पर पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों के विरुद्ध गैगेस्टर वह रासुका की कार्यवाही की जा रही है वहीं पर जाति विशेष के बड़े अपराधियों को बनारस में छोड़ा गया धर्म और जाति के नाम पर अन्य लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराए जा रहे हैं।
मोदी सरकार आटा, दही,छाछ, मट्ठा, आदि पर टैक्स लगाकर गरीबों, गरीबों को रोजी-रोटी से वंचित कर रही है रोजगार देने के नाम पर झूठ बोल कर गुमराह किया जा रहा है सेना से लेकर अन्य विभागों में नियुक्तियों को पूंजीपतियों के हाथ बेच कर कम पैसे पर संविदा व आउट सोर्सिंग का प्रावधान हो रहा है उपचुनाव में भा.ज.पा. व ब.स.पा. के तालमेल के कारण दिनेश लाल निरहू चुनाव जीत गए जनपद में जनता सब जान गई है सन 2024 में जनपद की दोनों सीटें सपा जीतेगी भा.ज.पा का चेहरा बेनकाब हो गया है टिकट किसी और को देती है जिताने का काम दूसरे को करती है। मुख्यमंत्री के मंच पर रिशु सिंह एम.एल.सी व अरुण कांत यादव दोनों मौजूद थे।