Breaking News

विभिन्न पदों पर संविदा के आधार पर होगी भर्ती।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 30 अगस्त-- जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय आजमगढ़, जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया है कि 01 Post of Chief Legal Aid Defence Councel, 01 post of Deputy Chief Legal Aid Defence Councel and 02 posts of Assistance Legal Aid Defence Councel के पद पर संविदा के आधार पर भर्ती किये जायेंगे। 
मा0 जिला जज ने बताया कि आवेदन पत्र का प्रारूप https://districts.ecourts.gov.in/azamgarh वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें नियम व शर्तें दी गयी हैं। उन्होने बताया कि आवेदन पत्र का प्रारूप जिला कोर्ट के नोटिस बोर्ड एवं कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ के नोटिस बोर्ड पर देख सकते हैं। उन्होने कहा कि इच्छुक व्यक्ति अपने आवेदन की समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुये स्वप्रमाणित कर आवेदन को स्पीड पोस्ट के माध्यम से अथवा व्यक्तिगत रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के कार्यालय में दिनांक 05 सितम्बर 2022 की सायं 05ः00 बजे तक प्राप्त करा दें। नियत तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। 

और नया पुराने