Breaking News

समस्त सम्मानित मतदाताओं, राजनैतिक दलों से अपेक्षा किया है कि मतदेय स्थलों की सूची का भली-भांति परीक्षण कर लें।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 22 अगस्त-- अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने सर्वधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में अवस्थित समस्त 10 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा 343-अतरौलिया, 344- गोपालपुर, 345-सगड़ी, 346- मुबारकपुर, 347-आजमगढ़, 348- निजामाबाद, 349-फूलपुर पवई, 350 दीदारगंज, 351-लालगंज (अ0 जा0) एवं 352-मेंहनगर (अ0जा0) के मतदेय स्थलों को 1500 मतदाता प्रति मतदेय स्थल के आधार पर समायोजित करते हुए समस्त संबंधित उप जिलाधिकारियों द्वारा मतदेय स्थल के आलेख्य प्रकाशन हेतु प्रस्ताव तैयार कर दिया गया है, जिसके अनुसार जनपद के कुल मतदेय स्थल 4292 को 1500 मतदाता के आधार पर समायोजन के उपरान्त 554 मतदेय स्थल समायोजित करते हुए 3738 मतदेय स्थल के प्रस्ताव का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 22 अगस्त 2022 को कर दिया गया है, जो जिला निर्वाचन कार्यालय आजमगढ़ एवं समस्त संबंधित उप जिलाधिकारी/ तहसील कार्यालय में निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध है।
उन्होंने जनपद के समस्त सम्मानित मतदाताओं, राजनैतिक दलों से अपेक्षा किया है कि मतदेय स्थलों की सूची का भली-भांति परीक्षण कर लें तथा यदि कोई सुझाव/आपत्ति देना चाहें तो दिनांक 31 अगस्त 2022 तक संबंधित उप जिलाधिकारी/ तहसील कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय, आजमगढ़ में उपलब्ध करा दें।

और नया पुराने