आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना बिलरियागंज
आज़मगढ़: संक्षिप्त विवरण-दिनांक 19.08.2022 की रात्रि में थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम बिन्दवल मे पोखरी मे एक लड़की का शव तैरता हुआ मिला है, जिस पर थाना पुलिस द्वारा मौके पर जाकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु आवश्यक कार्यवाही की गयी व प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 187/2022 धारा 302/201 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । आज दिनांक 22.08.2022 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मोअज्जम पुत्र इसरार अहमद उर्फ झूरी सा0 बिन्दवल थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय आजमगढ़ भेजा जा रहा है । अभियोग में साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्रचलित है ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
थानाध्यक्ष बिलरियागंज द्वारा अभियोग की नियमानुसार विवेचना प्रारम्भ की गयी । मृतका के परिजनों के बयान, मुखबिर की सूचना, उपलब्ध परिस्थितिजन्य साक्ष्य व वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मोअज्जम पुत्र स्व0 इसरार अहमद उर्फ झूरी सा0 बिन्दवल थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया । आरोपी घटना के दिन से ही अपने घर से फरार चल रहा था । थाना बिलरियागंज पुलिस को ज्ञात हुआ कि अभि0 मोअज्जम पुत्र स्व0 इसरार अहमद उर्फ झूरी सा0 बिन्दवल थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ अपनी बहन साजिया ग्राम फरिहा थाना क्षेत्र निजामाबाद के घर पर है, उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा दबिश दी गयी तो अभि0 मोअज्जम पुत्र स्व0 इसरार अहमद उर्फ झूरी उपरोक्त द्वारा छत के रास्ते पीछे से भागने का प्रयास किया गया । पुलिस द्वारा क्षेत्र की घेराबन्दी कर अभि0 मोअज्जम को ग्राम फरिहा थाना निजामाबाद से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए अग्रेत्तर विधिक कार्यवाही सम्पादित की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -
1. मोअज्जम पुत्र इसरार अहमद उर्फ झूरी सा0 बिन्दवल थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ ।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 187/2022 धारा 302/201 भा0द0वि0 बढ़ोत्तरी धारा 3(2)5 SC/ST ACT थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तारी स्थान
1. ग्राम फरिहा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।
पूछताछ विवरणः-
• अभि0 मोअज्जम पुत्र स्व0 इसरार अहमद उर्फ झूरी सा0 बिन्दवल थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि उसकी बिन्दवल बाजार में मोबाइल की दुकान है, जहां कभी-कभी मृतका आती थी । अभियुक्त काफी समय से मृतका से अनुचित अपेक्षा रखता था तथा सम्बन्ध बनाना चाह रहा था, परन्तु उसे इसमें सफलता नही मिल रही थी । दिनांक 19.08.2022 को शुक्रवार का दिन था, अभि0 मोअज्जम अपनी दुकान से गाँव की तरफ जा रहा था कि रास्ते में मृतका उसे मिली । उसने मृतका को घर छोड़ने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया तथा उसे पोखरी के पास स्थित कोठरी में ले गया तो मृतका द्वारा इसका विरोध करते हुए चिल्लाने का प्रयास किया गया । मृतका के चिल्लाने से लोगों के इकट्ठा होने के डर से अभि0 मोअज्जम द्वारा उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी । घटना को छिपाने के लिए मोअज्जम द्वारा उसके मृत शरीर को बगल में स्थित पोखरी में फेंक दिया गया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. SO विजय प्रकाश मौर्य थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
2. का0 अजय सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
3. का0 अतुल यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
4. का0 शिवम् शर्मा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
5. का0 नितिन कुमार थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
6. म0का0 तनू सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।