आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना जहानागंज
आज़मगढ़: पूर्व की घटना- वादिनी मुकदमा श्रीमती सुनीता देवी पत्नी रामानन्द मौर्या ग्राम महुवासीन थाना जहानागंज जिला आजमगढ़ के लिखित तहरीर पर दिनांक 02.08.2022 को थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ पर मु0अ0सं0 324/22 धारा 323, 504, 506, 308 आईपीसी बनाम 1. अंकित पुत्र सुरेन्द्र यादव, 2. सुरेन्द्र पुत्र रामाश्रय यादव 3. राधिका देवी पत्नी सुरेन्द्र यादव निवासीगण महुवासीन थाना जहानागंज आजमगढ़ पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 श्री ओमप्रकाश यादव के द्वारा अमल में लायी गयी ।
गिरफ्तारी का विवरणः उ0नि0 ओमप्रकाश यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अंकित यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव ग्राम महुवासीन थाना जहानागंज आमजगढ़ को मंदे बाजार से समय करीब 13.35 बजे गिरफ्तार किया गया। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोगः- मु0अ0सं0 324/22 धारा 323/504/506/308 आईपीसी थाना जहानागंज आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त- अभियुक्त अंकित यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव ग्राम महुवासीन थाना जहानागंज आमजगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण
1- उ0नि0 ओमप्रकाश यादव थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
2- हे0का0 बीर बहादुर यादव थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़