आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- रौनापार
आज़मगढ़: पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण – दिनांक- 23.08.2022 को वादी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि दिनांक- 22.08.2022 को रात्रि 09.00 बजे प्रतिवादी सुमित सिंह उर्फ भोला सिंह पुत्र कमलेश सिंह द्वारा शौच करने गयी वादी की लड़की उम्र 17 वर्ष के साथ छेड़खानी व धमकी देकर दुष्कर्म किया गया, के सम्बन्ध मे दाखिल किया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 295/2022 धारा 376/506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट बनाम (1) सुमित सिंह उर्फ भोला पुत्र कमलेश सिंह निवासी वघावर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तारी का विवरण.............. थानाध्यक्ष मय हमराह द्वारा आज दिनांक 26.08.2022 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सुमित सिंह उर्फ भोला पुत्र कमलेश सिंह निवासी वघावर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को ग्राम बघावर तिराहे के पास से समय करीब 09.15 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अन्य अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग- 1. मु0अ0सं0 295/2022 धारा 376/506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
सुमित सिंह उर्फ भोला पुत्र कमलेश सिंह निवासी वघावर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
थानाध्यक्ष अखिलेश चन्द्र पाण्डेय थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
का0 अनिल कुमार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
का0 अमितेश कुमार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़