Breaking News

लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय में किया गया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 06 अगस्त-- माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली तथा उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशों पर माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार व मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ श्री जितेन्द्र कुमार सिंह के अध्यक्षता में एवं  अशोक कुमार- VII, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय,  ओम प्रकाश वर्मा तृतीय, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत  बीडी भारती, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या 01,  रामानन्द, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या-06,  राम गोपाल सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या 05, धनन्जय कुमार मिश्रा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या -08, श्री रमेश चन्द-द्वितीय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या-07 व सुश्री अनीता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ की उपस्थिति में आज आर्बिट्रेशन के वादों से सम्बन्धित मामलों को समझौते के आधार पर निपटाने के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, आजमगढ़ में किया गया।
इस लोक अदालत का शुभारम्भ मा0 जनपद न्यायाधीश  जितेन्द्र कुमार सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन एवं दीपार्चन कर किया। उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारीगण ने भी मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन मा0 जनपद न्यायाधीश ने बताया कि इस लोक अदालत का उद्देश्य आर्बिट्रेशन से सम्बन्धित निष्पादन वादों का समझौते के आधार पर निपटारा कर लम्बित आर्बिट्रेशन के वादों को कम करना है।
प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय ने बताया कि वादकारी अपने वादों से सम्बन्धित न्यायालय में जाकर मुकदमें का निस्तारण कराये एवं इस विशेष लोक अदालत का लाभ उठायें। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या -01 द्वारा 01 वादों का, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या 03 द्वारा 02 वादों का, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या 05 द्वारा 01 वादों का, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या 07 द्वारा 02 वादों का, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या 08 द्वारा 01 वादों का समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। इस प्रकार कुल 248 वादों में से 07 आर्बिट्रेशन वादों का निस्तारण किया गया।
 इस अवसर पर उक्त सभी न्यायिक अधिकारीगण, बार एसोसियेशन के महामंत्री, फाईनेंस कम्पनी के अधिवक्तागण, वादकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

और नया पुराने