Breaking News

बिलरियागंज: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना बिलरियागंज

आज़मगढ़: थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ आज दिनांक 05.08.2022 को मय फोर्स के देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन, पेन्डिंग विवेचना में नया चौक कस्बा बिलरियागंज मौजूद थे कि सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अकटहिया अम्बेड़कर गेट के पास खड़ा हैं, उसके पास अवैध तमंचा हैं इस सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष मय हमराह द्वारा मौके पर पहुंचकर खड़े व्यक्ति को घेरकर अकटहिया से कासिमगंज जाने वाले रोड पर तिराहा से पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो अपना नाम बेलाल पुत्र पुत्र एहरार निवासी मुहल्ला हसनपुर बाग कस्बा बिलरियागंज, थाना बिलरियागंज, जपनद आजमगढ़ बताया। जामा तलाशी में उसके पहने पैंट से एक अदद तमंचा .303 बोर व एक अदद प्रतिबंधित जिन्दा कारतूस .303 बोर बरामद हुआ । पकड़े गये व्यक्ति को जुर्म अन्तर्गत धारा 3/7/25 शस्त्र अधि0 का अपराध पाकर बताकर समय करीब 8.15 AM बजे विधि अनुसार हिरासत पुलिस में लिया गया । अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है । 

गिरफ्तार अभियुक्त

1. बेलाल पुत्र पुत्र एहरार निवासी मुहल्ला हसनपुर बाग कस्बा बिलरियागंज, थाना बिलरियागंज, जपनद आजमगढ़ ।

बरामदगी-

1. अवैध 01 अदद तमंचा .303 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर

पंजीकृत अभियोग-

• मु0अ0सं0 176/2022 धारा 3/7/25 शस्त्र अधि0 थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ बनाम बेलाल पुत्र पुत्र एहरार निवासी मुहल्ला हसनपुर बाग कस्बा बिलरियागंज, थाना बिलरियागंज, जपनद आजमगढ़ ।अपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 165/2015 धारा 380/411/457 भा0द0वि0 थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
2. मु0अ0सं0 298/2018 धारा 8/20 NDPS ACT थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ ।
3. मु0अ0सं0 162/2022 धारा 147/148/149/323/324/427/452/504/506 भा0द0वि0 व 3(1)द,3(1)घ,3(2)VA SC/ST ACT थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
4. मु0अ0सं0 176/2022 धारा 3/7/25 शस्त्र अधिनियम थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-

1. थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
2. का0 अजय कुमार सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
3. का0 सत्यजीत यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
4. का0 विनय यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
5. म0का0 शिखा पाण्डेय थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने