Breaking News

टीडीएस कटौती के सम्बन्ध में जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों के साथ एक कार्यशाला/गोष्ठी का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 30 अगस्त-- जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कल दिनांक 29 अगस्त 2022 को टीडीएस कटौती के सम्बन्ध में जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों के साथ एक कार्यशाला/गोष्ठी का आयोजन किया गया। 
बैठक में रुपये 250000 के अधिक भुगतान पर टीडीएस कटौती एवं जमा करने के सम्बन्ध के बताया गया तथा जिन आहरण वितरण अधिकारियो द्वारा पंजीयन नहीं लिया गया है, जो टीडीएस कटौती के लिये उत्तरदायी है, उनको जिलाधिकारी द्वारा ऐसे सभी विभागों को जीएसटी पंजीयन कराने के निर्देश दिये गये।
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी श्री आनन्द कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह, ज्वाइंट (कार्यपालक) राज्य कर आजमगढ़ सम्भाग आजमगढ, डिप्टी कमिश्नर (प्रशासन) राज्य कर, डिप्टी कमिश्नर (वि0अनु0शा0) आजमगढ़, समस्त कमिश्नर असिस्टेंट कमिश्नर, राज्य कर आजमगढ उपस्थित रहे। 

और नया पुराने