Breaking News

सदस्य विधान परिषद एवं अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उ0प्र0, भूपेन्द्र सिंह चौधरी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम 17 सितम्बर को।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 15 सितम्बर-- मा0 सदस्य विधान परिषद एवं अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उ0प्र0, भूपेन्द्र सिंह चौधरी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 17 सितम्बर 2022 को गोरखपुर से प्रस्थान कर 10ः45 बजे जनपद आजमगढ़ में आगमन होगा। तत्पश्चात मा0 सदस्य विधान परिषद जी स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा पर एवं सिविल लाइन में पं0 दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद 13ः00 बजे नेहरू हाल आजमगढ़ में आगमन होगा। 14ः00 बजे जिला अस्पताल आजमगढ़ में माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में सम्मिलित होंगे। 14ः30 बजे सर्किट हाउस आजमगढ़ में आगमन होगा। तत्पश्चात 16ः00 बजे मा0 सदस्य विधान परिषद मेहता पार्क आजमगढ़ में माननीय प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व एवं जीवन पर आधारित ‘नमो प्रदर्शनी’ का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद 16ः30 बजे उपरोक्त स्थल से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। 

और नया पुराने