आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना कोतवाली
आज़मगढ़: दिनांक 27.9.22 को उ0नि0 विजय प्रताप सिंह चौकी प्रभारी एलवल मय हमराहियान के क्षेत्र में मामूर थे कि सूचना पर कालीनगंज तिराहे पर पहुँचे तो मुखबिर एक व्यक्ति के तरफ इशारा करके हटबढ़ गया कि पुलिस वाले हिकमत अमली से उक्त व्यक्ति को पकड़कर पुछताछ किया गया तो उसने अपना नाम धर्मराज सोनकर पुत्र स्व0 छेदीराम सोनकर निवासी कदमघाट कालिनगंज थाना कोतवाली आजमगढ़ उम्र 48 वर्ष बताया। अभियुक्त उपरोक्त को मु0अ0सं0 270/22 धारा 147,148,307,308,452,323,504,506,427 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बताकर नियमानुसार समय करीब 14.10 बजे दिनांक 27.9.22 को हिरासत पुलिस में लिया गया तथा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 270/22 धारा 147,148,307,308,452,323,504,506,427 भादवि
गिरफ्तार अभियुक्त -
धर्मराज सोनकर पुत्र स्व0 छेदीराम सोनकर निवासी कदमघाट कालिनगंज थाना कोतवाली आजमगढ़
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण –
1.उ0नि0 विजय प्रताप सिंह चौकी प्रभारी एलवल
2.कां0 आनन्द प्रताप
3.कां0 अभिषेक सरोज
थाना कोतवाली नगर आजमगढ़