आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- निजामाबाद
आज़मगढ़: दिनांक- 20.09.2022 को उ0नि0 शमशाद खान मय हमराह को सूचना मिली कि तहबरपुर की ओर से गाय काटकर उसके मांस को बेचने हेतु मोटरसाईकिल से दो व्यक्ति इसी तरफ आ रहे है । जिस पर चेकिंग गहनता से की जा रही थी तभी तहबरपुर के तरफ से एक मोटरसाईकिल वाहन संख्या UP50BQ 6897 सुपर स्पलेण्डर पर सवार दो व्यक्ति पुलिस वालों को देखकर गाड़ी मोड़कर वापस भागने ही वाले थे कि पुलिस द्वारा उनको पकड़ लिया गया तथा अपना नाम 1. मो0 नासिर S/O स्व0 सहाबुद्दीन निवासी कसाई मुहल्ला थाना निजामाबाद आजमगढ़ 2. मेराज S/O सुफियान निवासी कसाई मोहल्ला थाना निजामाबाद आजमगढ़ बताया तथा मौके पर उनके कब्जे से एक झोले में 15 किग्रा 500 ग्राम गोमांस बरामद हुआ तथा उपरोक्त मोटरसाइकिल को सीज किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 408/22 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग -
मु0अ0सं0- 408/22 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम , थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. मो0 नासिर S/O स्व0 सहाबुद्दीन निवासी कसाई मुहल्ला थाना निजामाबाद आजमगढ़
2. मेराज S/O सुफियान निवासी कसाई मोहल्ला थाना निजामाबाद आजमगढ़
बरामदगी- गोमांस 15 किग्रा 500 ग्राम व एक मोटरसाईकिल UP50BQ 6897 सुपर स्पलेण्डर (सीज)
आपराधिक इतिहासः मेराज S/O सुफियान
i- मु0अ0सं0- 161/19 धारा 147/149/427/504/ 506 भादवि , थाना निजामाबाद आजमगढ़
ii- मु0अ0सं0- 233/22 धारा 323, 336, 34, 504, 506 भादवि , थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 शमशाद खां हे0का0 मनोज सोनकर का0 सुमित यादव का0 रजत त्रिपाठी थाना निजामाबाद, आजमगढ़