आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना कोतवाली
आज़मगढ़: पूर्व की घटना- 1. दिनांक 20.8.22 को वादी मुकदमा सूर्यभान पुत्र सोहनलाल निवासी बनाफा थाना घोसी जनपद मऊ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र जिसमें दो मोबाइल सेट, दो ड्रील मशीन, बिजली का बोर्ड, तार, बैग चोरी के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 395/22 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना प्रचलित है।
दिनांक 21.9.22 को उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा राजघाट पर चेकिंग की जा रही थी कि सूचना पर बाग लखराँव पुलिया के पास दो व्यक्तियों को पकड़कर पुछताछ किया गया तथा तलाशी से उनके पास से मु0अ0सं0 395/22 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित एक अदद कटर, एक अदद ग्रिल मशीन, 4 लच्छी पुराना तार इस्तेमाली तथा जामातलाशी से अभियुक्त 1. सूरज हरिजन पुत्र विनोद सा0 तुरकौली थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के पास से 2 अदद तमन्चा 315 बोर व अभियुक्त 2. मो0 समीर पुत्र मु0 मुस्तफा सा0 मु0 कोट बाजबहादुर थाना कोतवाली आजमगढ़ के पास से एक अदद तमन्चा व एक अदद कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्तों को कारण गिरफ्तारी बताकर नियमानुसार समय करीब 3.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1. मु.अ.स. 395/22 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली आजमगढ़
2. मु.अ.स. 463/22 धारा 3/ 25 शस्त्र अधि. बनाम सूरज हरिजन उपरोक्त थाना कोतवाली आजमगढ़
3.मु.अ.स. 464/22 धारा 3 /25 शस्त्र अधि बनाम मो0 समीर थाना कोतवाली आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -
1- सूरज हरिजन पुत्र विनोद सा0 तुरकौली थाना रौनापार जनपद आजमगढ़,
2- मो0 समीर पुत्र मु0 मुस्तफा सा0 मु0 कोट बाजबहादुर थाना कोतवाली आजमगढ़
बरामदगी का विवरण –
1- एक अदद कटर, एक अदद ग्रिल मशीन, 4 लच्छी पुराना तार इस्तेमाली
2- एक अदद तमन्चा 315 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण –
1.उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी बदरका हे0कां0 कृष्णमुरारी सिंह कां0 पंकज हलवाई, कां0 शिवेन्द्र कुमार थाना कोतवाली नगर आजमगढ़