Breaking News

मुबारकपुर: 04 चोरी की मोटर साइकिल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- मुबारकपुर

आज़मगढ़: 1. पूर्व की घटना– ➡ दिनांक 29.01.2020 को वादी मुकदमा आफताब अहमद पुत्र श्री अरमान अहमद निवासीः मुहल्ला-बाजबहादुर, थाना कोतवाली, जनपद-आजमगढ़ द्वारा जरिये On line मुकदमा बाबत सालाना उर्स मेला अशर्फिया यूनिवर्सिटी मुबारकपुर पर मेला देखने आया था कि उसी दौरान आवेदक का वाहन UP 50AQ 4364 किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गयी जिसके आधार पर On line मु0अ0सं0 21/2020 धारा 379 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत हुआ ।
➡ दिनांक 15.09.2022 को वादी मुकदमा मुहम्मद हमज़ा पुत्र इरशाद अहमद साकिन मोहल्ला- पुरानी बस्ती,  थाना-मुबारकपुर, जनपद-आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिये कि दिनांक 11.09.2022 को समय शाम 5.30 बजे से 06.00 बजे के मध्य रोडवेज मैरेज हाल के पास से आवेदक की मो0सा0 हिरो होण्डा सुपर स्पेलेन्डर मोटर साइकिल रजि0 नं0 UP50AF1033 व एक उनके मित्र राम उपाध्याय की मो0सा0 रजि0 नं0 UP50AC6160 चोरी हो गयी है जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 289/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत हुआ ।
➡ दिनांक 14.09.2022 को थाना कोतवाली पर वादी मुकदमा जगदीश राजभर पुत्र रघुबर निवासी सादीपट्टी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिवानी कचहरी आजमगढ़ से दिनांक 12.09.2022 को आवेदक की मो0सा0 होण्डा सुपर रजिस्ट्रेसन नं0 – UP 50AD6068 को समय 11 बजे अज्ञात चोर द्वारा चुरा ले गये जिसके आधार पर मु0अ0सं0 441/2022 धारा 380 भादवि पंजीकृत हुआ।

➡ गिरफ्तारी का विवरण– उ0नि0 राजीव कुमार सिंह सिंह मय हमराह पुलिस बल मय द्वितीय मोबाइल के साथ अली नगर चौराहे पर चेकिंग की जा रही थी कि सूचना मिली कि 02 सातिर चोर सिक्ठी शाह मुहम्मदपुर की तरफ से टड़िया होकर गुजरपार जाने वाले है कि सूचना पर थाना मुबारकपुर पुलिस टीम टड़िया मोड पर घेराबन्दी कर 02 व्यक्तियो को हिरासत में ले लिया गया मौके पर एक मो0सा0 बरामद किया गया तथा अभियुक्तों द्वारा बताये हुए स्थान से और 03 मो0सा0 बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों को समय प्रातः 07.45 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अग्रेतर विधिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है।
गिरफ्तारी का स्थानः- टड़िया चौराहा थाना मुबारकपुर, गिरफ्तारी का समय- प्रातः 07.35 बजे दिनांक 18.09.2022

गिरफ्तार अभियुक्तः-

1. मो0 आमिर पुत्र कमालुद्दीन  सा0 सिकठी शाह मोहम्मदपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ 
2. सुबाष राम पुत्र स्व0 सूर्यबली सा0 रसुलपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

बरामदगीः- तीन अदद चोरी की मो0सा0 व एक अदद मो0सा0 के खुला पार्ट

पूछताछ का विवरण– गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि साहब हम दोनो एक साथ शहर व मुबारकपुर से अक्सर मो0सा0 को चुरा कर उसके पार्ट को खोलकर जिस ग्राहक को जिस पार्ट की जरूरत होती है उसको बेचते है तथा मो0सा0 के नम्बर प्लेट को बदलकर चलाते है किसी व्यक्ति को औने पौने दाम में बेचते है ।

पंजीकृत  अभियोग-

 मु0अ0सं0 292/2022 धारा 411,413,419,420,467 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

आपराधिक इतिहास अभियुक्त मो0 आमिर पुत्र कमालुद्दीन  सा0 सिकठी शाह मोहम्मदपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

1.मु0अ0सं0 390/2016 धारा 379,411 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
2.मु0अ0सं0 112/2019 धारा 147,323,336,427,504,506 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
3.मु0अ0सं0 136/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
4.मु0अ0सं0 21/2020 धारा 379,411 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
5.मु0अ0सं0 289/2022 धारा 379,411 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
6.मु0अ0सं0 441/2022 धारा 379,411 भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
7. मु0अ0सं0 292/2022 धारा 411,413,419,420,467 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

आपराधिक इतिहास अभियुक्त सुबाष राम पुत्र स्व0 सूर्यबली सा0 रसुलपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

1.मु0अ0सं0 21/2020 धारा 379,411 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
2.मु0अ0सं0 289/2022 धारा 379,411 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
3.मु0अ0सं0 441/2022 धारा 379,411 भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
4.मु0अ0सं0 292/2022 धारा 411,413,419,420,467 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तारी करने वाली टीम –
          
1.उ0नि0 राजीव कुमार सिंह, हे0का0 विक्रमादित्य सिंह, हे0का0 रविन्द्र कुमार सिंह, का0 सद्दाम हुसैन अंसारी, का0 सुजीत यादव, का0 अश्वनी गुप्ता थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

और नया पुराने