Breaking News

बिलरियागंज: जिला बदर अपराधी गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बिलरियागंज

आज़मगढ़: थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ आज दिनांक 18.09.2022 को मय फोर्स द्वारा चेकिंग वाहन के जैगहा बाजार मे मौजूद थे कि सूचना मिली की एक जिला बदर अपराधी तारिक जो बिन्दवल का रहने वाला हैं, जयराजपुर की तरफ से जैगहा की तरफ पैदल आ रहा उसके पास नाजायज गांजा भी हैं । इस सूचना पर थानाध्यक्ष द्वारा जैगहा से प्रस्थान कर जगमलपुर मोड़ के पास पहुँचकर आने वाले व्यक्ति का इन्तजार करने लगे कि वही पर तब तक एक व्यक्ति जयराजपुर की तरफ से पैदल आता दिखाई दिया जिसे घेर घारकर जगमलपुर जाने वाले रास्ते के पास से पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम तारिक पुत्र कुद्दूस सा0 बिन्दवल थाना बिलरियागंज आजमगढ़ बताया जिसे धारा 50 एन डी पी एस एक्ट के प्राविधानो के अनुसार अभियुक्त की तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से नाजायज 1 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ, अभियुक्तों को समय 08.40 AM बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल लायी जायेगी । 

गिरफ्तार अभियुक्त

तारिक पुत्र कुद्दस निवासी ग्राम बिन्दवल थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 

पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0सं0 205/2022 धारा 8/20 NDPS ACT थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
मु0अ0सं0 206/2022 धारा 10 गुण्डा नि0अधि0 थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 

अपराधिक इतिहस –

मु0अ0सं0 44/2020 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
मु0अ0सं0 131/2020 धारा 3(1)यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
मु0अ0सं0 286/2017  धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 420 भा0द0वि0 थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
गिरफ्तारी स्थान
जगमलपुर रोड वहद ग्राम जयराजपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।  
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-

SO विजय प्रकाश मौर्य का0 धीरज त्रिपाठी का0 संतोष कुमार यादव का0 दीपक कुमार का0 राकेश तिवारी का0 अनिल यादव म0का0 ललिता सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने