Breaking News

जहानागंज: चोरी की 02 मोबाइल व अवैध तमन्चा कारतूस .315 बोर के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना जहानागंज

आज़मगढ़: पूर्व की घटना- राजेश पुत्र बलभद्र निवासी भीखमपुर थाना जहानागंज आजमगढ़ ने दिनांक 17.09.22 को थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि मेरी मोबाइल माडल वीओ चोरी कर ली गयी जिसका MI NO – 869453xxxxxxxx है । जिसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गयी है। अब तक अपनी मोबाइल के बारे मे जानकारी करता रहा तो आज जानकारी मिली की मनीष कुमार पुत्र फूलचन्द्र राम निवासी भुजही थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ व उसके दो तीन साथियो द्वारा मेरी मोबीइल चोरी की गयी के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफ्तारी का विवरणः

उ0नि0 संतोष कुमार मय हमराह जहानागंज के साई ढाबा के पास मौजूद थे कि सूचना मिली कि  03 व्यक्ति भुजही पुलिया के पास मौजूद है ये लोग मोबाईल बेच रहे है तथा एक के पास नजायज तमंचा भी है,  तत्काल उप-निरीक्षक मय हमराह द्वारा भुजही पुलिया के पास पहुचे जहां से उन तीनो व्यक्तियो को घेर मार कर पकड़ लिया गया पकड़े गये व्यक्तियो की नाम पता पूछते हुए जामा तलासी ली गयी तो एक ने अपना नाम सुशील पाण्डेय पुत्र स्व0 शिवदास पाण्डेय निवासी धरमपुर ( असलपुर) उम्र करीब 27 वर्ष थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ बताया जिसके पास से एक अदद मो0 रेडमी 9A नीले रंग का बरामद हुआ तथा दूसरे ने अपना नाम मनीष कुमार पुत्र फूलचन्द राम निवासी भुजही उम्र 26 वर्ष करीब थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ बताया जिसके पास से एक अदद मो0 विवो बैगनी भूरे रंग का बरामद हुआ और तीसरे व्यक्ति से नाम पूछा गया तो अपना नाम शिवम यादव पुत्र रामबचन यादव निवासी भुजही थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष बताया जिसके पास से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । उपरोक्त अभियुक्तों को दिनांक 17.09.22 को समय 17.30 बजे भुजिया पुलिया से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है । 

पूछताछ का विवरण – गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि मै और मेरे साथी मनीष कुमार S/O फूलचन्द राम निवासी भुजही व शिवम यादव पुत्र रामबचन यादव निवासी भुजही थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ने मिलकर दिनांक 19.07.2022 को समय करीब 6 बजे शाम को मुहासील चट्टी के दुकान से एक व्यक्ति की जेब से मैने निकाल कर मनीष को दे दिया मनीष ने शिवम को दे दिया जो वहा से तुरन्त चला गया था साहब हम तीनो मिलकर आपस मे योजना बनाकर इस तरह घटना कारित करते है और बाद मे चोरी की गयी मो0 को बेच कर आपस  मे पैसा बांट लेते है । 

पंजीकृत अभियोगः-

1. मु0अ0सं0 385/22 धारा 379/411 भादवि  थाना जहानागंज आजमगढ़  
2. मु0अ0सं0 386/22 धारा 379/411 भादवि  थाना जहानागंज आजमगढ़ 
 3. मु0अ0स0 388/22 धारा 3/25 आर्मस  एक्ट  थाना जहानागंज आजमगढ़  

 गिरफ्तार अभियुक्त –

1. सुशील पाण्डेय पुत्र स्व0 शिवदास पाण्डेय निवासी धरमपुर ( असलपुर) उम्र करीब 27 वर्ष थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ 
2. मनीष कुमार S/O फूलचन्द राम निवासी भुजही थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
3. शिवम यादव पुत्र रामबचन यादव निवासी भुजही थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़

बरामदगी –

1. एक अदद मो0 रेडमी 9A नीला रंग (अभियुक्त सुशील पाण्डेय)  
2. एक अदद मो0 विवो बैगनी भूरे रंग (अभियुक्त मनीष कुमार)
3. एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर (अभियुक्त शिवम यादव)  

गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण

1-प्रभारी निरीक्षक  प्रमेन्द्र कुमार सिंह  उ0नि0 सन्तोष कुमार उ0नि0 ओमप्रकाश थाना जहानागंज आजमगढ़
2- का0 शिवध्यान पाण्डेय का0 ऋषि कुमार का0 ओमप्रकाश यादव थाना जहानागंज आजमगढ़

और नया पुराने