आजमगढ़ 15 सितम्बर-- मा0 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय, आजमगढ़ में दिनांक 26 सितम्बर 2022 से 29 सितम्बर 2022 तक आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत में एनआई एक्ट की धारा-138 के अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु जितेन्द्र कुमार सिंह मा0 जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ की अध्यक्षता में दिनांक 14 सितम्बर 2022 को बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में एनआई एक्ट की धारा-138 से सम्बन्धित वादों के अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण पर बल दिया गया। मा0 जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि वे अपने न्यायालय से एनआई एक्ट की धारा-138 के अन्तर्गत अधिक से अधिक वादों का चिन्हांकन कर वादों में समन भेजे जाने तथा उनका पर्याप्त तामीला कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करें।
जनपद न्यायालय, आजमगढ़ में एनआई एक्ट की धारा-138 के अन्तर्गत 1794 वाद लम्बित है, जिसमें से 1248 वादों में विभिन्न न्यायालयों द्वारा नोटिसें निर्गत की गयी हैं। बैठक में एनआई एक्ट हेतु बनायी गयी समिति के अध्यक्ष सतीश चन्द द्विवेदी, विशेष न्यायाधीश, एससी/एसटी एक्ट, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहें।