आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
आज़मगढ़: 1.पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में) – वादिनी थाना महराजगंज द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि दिनांक 12.09.22 की रात्रि करीब 01.00 बजे सुरेन्द्र S/O किशुन यादव निवासी ग्राम शिवपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष के द्वारा वादीनी के घर से भैंस को चुरा ले गया है, के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 354/22 धारा 379,411 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
2. गिरफ्तारी की विवरण- दिनांक 15.09.22 उ0नि0 सुभाष चन्द्र दुबे मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सुरेन्द्र यादव पुत्र किशुन यादव निवासी शिवपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को ग्राम टेढ़वा के पास से समय करीब 08.30 बजे हिरासत पुलिस लिया तथा चोरी की गयी एक नफर काले रंग की भैंस को बरामद कर वादिनी को सुपुर्द किया गया। अन्य अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 354/22 धारा 379,411 भादवि थाना महराजगंज आजमगढ़
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. सुरेन्द्र यादव पुत्र किशुन यादव निवासी शिवपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष।
बरामदगी- एक काले रंग की भैंस जिसे वादीनी मुकदमा को मौके पर सुपुर्द किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
SO श्री कमलकान्त वर्मा के नेतृत्व में उ0नि0 सुबाष चन्द्र दूबे मय हमराह का0 सुबाषचन्द्र यादव व का0 रविन्द्र यादव थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़