Breaking News

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने चेन स्नेचर गिरोह के सदस्य पर 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

➡️अभियुक्त मोती जायसवाल पुत्र धनी जायसवाल निवासी पचहटिया थाना लाईन बाजार  जनपद जौनपुर कोतवाली आजमगढ़ में पंजीकृत मु.अ.सं. 265/22 धारा 392/411/413/414/216ए IPC से सम्बन्धित मुकदमें में वांछित है। 
➡️ दिनांक 09.06.2022 को कठवा पुल, समीप बागेश्वर, थानाक्षेत्र कोतवाली के पास से सुबह मार्निंग वाक पर गयी महिलाओ के गले से सोने की चेन छीनकर भाग जाने वाले अभियुक्त सुमित उपाध्याय का साथी है जो छिनी हुई चेन को खरीदता व बेचता है तथा सुमित को छिपाने में मदद करता था।
➡️ यह दिनांक 29.08.2022 को कोतवाली पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार/घायल 25000/- इनामिया अभियुक्त सुमित उपाध्याय का सहयोगी है तथा छिनैती/लूट के आभूषणों को खरीदारी/बिक्री करता है। 

➡️ इसके द्वारा जनपद में व जनपद के बाहर अन्य आपराधिक घटनाओं से सम्बन्धित सोने की चेन की खरीदारी व बिक्री की गयी है जिसमें उपरोक्त अभियुक्त मोती जायसवाल का नाम प्रकाश में आने पर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा पुरस्कार घोषित किया गया है।

और नया पुराने