आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना मुबारकपुर
आज़मगढ़: वादी मुकदमा स्वतंत्र कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा दिये गये तहरीर के आधार पर थाना सिधारी में मु0अ0सं0 328/2022 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत होकर विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा की जा रही थी, कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभियोग उपरोक्त में वांछित अभियुक्त हरिश्चन्द उर्फ हरिश पुत्र प्रहलाद यादव सा0 सोफीपुर थाना निजामबाद जनपद आजमगढ़ की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में रूपया 25000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था जिसके क्रम में
उ0नि0 रामकृष्ण सिंह मय हमराह को सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित इनामिया अभियुक्त हरिश्चन्द उर्फ हरिश पुत्र प्रहलाद यादव सा0 सोफीपुर थाना निजामबाद जनपद आजमगढ़ किसी वारदात को कारित करने की फिराक में बनवारी मोड़ सिक्सलेन अण्डरपास ओवरब्रीज के पास खड़ा है, कि उक्त सूचना पर उ0नि0 मय टीम के बनवारी मोड़ सिक्सलेन अण्डरपास ओवरब्रीज के पास से अभियुक्त को अवैध तमंचा मय कारतूस के साथ समय प्रातः 07.00 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग का विवरण—
1.मु0अ0सं0- 305/2022 धारा- 3/25 A Act. थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
बरामदगी –
1. एक अदद तमंचा .315 बोर व 1 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
पूछताछ का विवरण – गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया गया कि सुनसान स्थान देखकर खड़ा था और इस फिराक में था कि किसी राहगीर को टार्गेट करके बरामद तमंचा को दिखाकर उससे लूट / छिनैती का कार्य करता ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
हरिश्चन्द उर्फ हरिश पुत्र प्रहलाद यादव सा0 सोफीपुर थाना निजामबाद जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण –
1. उ0नि0 रामकृष्ण सिंह चौकी प्रभारी सठियांव मय हमराह थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़