Breaking News

विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी का संदेह के आधार पर दूध के 7 नमूने जांच हेतु लिए।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 23 सितम्बर-- आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ एवं जिलाधिकारी आजमगढ़ के निर्देश के क्रम में आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दो सचल खाद्य जांच दल का गठन कर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी का संदेह के आधार पर दूध के 7 नमूने जांच हेतु लिए। 
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में लालगंज तहसील में छापेमारी कर फेरी द्वारा विक्रय कर रहे दूधिये से भैंस के दूध का एक नमूना जांच हेतु लिया। उक्त दूधिये के पास विभाग का पंजीरकण न होने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने चेतावनी देते हुए आवश्यक पंजीकरण कराने का निर्देश दिया। तत्पश्चात् टीम ने जीयनपुर बाजार में एक मिठाई की दुकान से मिश्रित दूध का नमूना लिया। छापामार दल आगे बढ़ते हुये रजादेपुर बाजार में फेरी से विक्रय कर रहे दूध वाले से संदेह के आधार पर एक गाय के दूध का नमूना जांच हेतु लिया। वापसी में टीम ने मुबारकपुर बाजार में मोटर साईकिल से फेरी द्वारा दूध बेच रहे विक्रेता से मिश्रित दूध का नमूना लिया। टीम प्रभारी ने सभी दूध विक्रेताओं को आवश्यक पंजीकरण कराने हेतु निर्देशित किया। 
कार्यवाही के क्रम में द्वितीय सचल दल ने फरिहा स्थित खाद्य प्रतिष्ठान पर छापे मारकर एक ब्राण्डेड पैक्ड फुल क्रीम दूध का नमूना जांच हेतु लिया तथा एक अन्य प्रतिष्ठान से गाय के दूध में मिलावट होने के कारण जांच हेतु उसका एक नमूना लिया। तत्पश्चात् रानी की सराय बाजार में स्थित एक प्रतिष्ठान से दूध का नमूना लिया।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आज़मगढ़ ने बताया कि छापेमारी की कार्यवाही त्यौहार तक अनवरत जारी रहेगी। उन्होंने आम जनमानस से अपील की वे चमकीले व सामान्य से अधिक रंगे मिठाई या अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। 
उक्त छापेमार दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रामबुझावन चौहान, श्री अमरनाथ श्री रामचन्द्र यादव, श्री अंकित कुमार सिंह, श्री राकेश कुमार शुक्ला, श्री कीर्ति आनन्द तथा मण्डलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी मो0 साकिब सम्मिलित थे।

और नया पुराने