आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गाँधी पी जी कॉलेज, मालटारी, आजमगढ़ में नवागत प्राचार्य प्रोफेसर शुचिता श्रीवास्तव का स्वागत और सम्मान कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में प्रबन्ध समिति उपाध्यक्ष अवध बिहारी मिश्र की अध्यक्षता में आयेजित किया गया।
सर्वप्रथम प्रोफेसर शुचिता श्रीवास्तव ने प्रबंधक स्व मथुरा राय की प्रतिमा पर माल्यर्पण करके उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
प्राचार्य प्रोफेसर शुचिता श्रीवास्तव को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करने वालों में प्रोफेसर अखिलेश चन्द्र, प्रोफेसर हसीन खान, प्रोफेसर प्रेमचन्द्र यादव (महामंत्री शिक्षक संघ),डॉ0जगदीश कुमार, नितेश कुमार जायसवाल, शैलेश सिंह,डॉ0 शुभ्रा श्रीवास्तव ,लेफ्टिनेंट चन्दन कुमार, राजेश कुमार यादव, दुर्गेश , दान बहादुर यादव, अरुण कुमार यादव, अनन्त कुमार त्रिपाठी,मनोज कुमार गौतम,डॉ0 शैलेश पाठक,डॉ0 शशि कुमार मिश्र,डॉ0 अखिलेश तिवारी,डॉ0प्रदीप राय, डॉ0मंजुला चौरसिया, डॉ0 ममता राय, डॉ0मदन गोपाल श्रीवास्तव, चंद्रभान यादव, राहुल कुमार, दीना नाथ मिश्र, उमाकांत मिश्र, जनार्दन राय, नित्यानन्द यादव, उपेन्द्र कुमार राय, राजेन्द्र यादव, रामबचन, हरिशरण यादव,श्रीमती उर्मिला, प्रवीण राय(अध्यक्ष कर्मचारी संघ) इन्द्रकेश यादव, विजय शर्मा, श्रीमती उषा रॉय, दीपक कुमार, जय प्रकाश यादव,श्रीमती सुमित्रा, ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत और अभिनंदन किया।
इस अवसर पर प्रोफ़ेसर अखिलेश चन्द्र ने कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में यह महाविद्यालय नई ऊँचाई प्राप्त करेगा। हम सभी आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करतें हैं।प्रोफेसर हसीन खान ने कहा कि आपके शिक्षण अनुभव का लाभ हमारी संस्था को मिलेगा इससे हम सभी हर्षित हैं।
प्रोफेसर प्रेमचन्द्र यादव (महामंत्री शिक्षक संघ)ने कहा कि आपका आगमन हम सभी शिक्षकों में एक नई ऊर्जा का संचार कर रहा है।हम सभी आपके कुशल नेतृत्व में संस्था को आगे ले चलेंगे।
अपने स्वागत और सम्मान से अभिभूत प्राचार्य प्रोफेसर शुचिता श्रीवास्तव ने कहा कि आप सभी के द्वारा दिये गए सम्मान से मैं अभिभूत हूँ और हृदय से आप सभी की आभारी हूँ।मैं आप सभी को साथ लेकर इस संस्था में पठन-पाठन,अनुशास हेतु नये प्रतिमान स्थापित करने का पूरा प्रयास करूंगी। मैं एक बार पुनः आप सभी के प्रति आभार व्यक्त करती हूँ।
कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं संचालन प्रोफेसर अखिलेश चन्द्र ने किया।