आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना अतरौलिया
आज़मगढ़: 1. पूर्व का विवरण- अभियुक्त रोहित मधेसिया पुत्र श्रवण मधेसिया सा0 अतरैठ थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ द्वारा मुकदमा वादिनी/पीड़िता को शादी का झांसा देकर यौन उत्पीडन करना व गर्भपात कराना तथा भद्दी-भद्दी गालिया देते हुए जाति सूचक शब्दो का प्रयोग किया गया, जिस पर वादिनी/पीड़िता की लिखित तहरीर पर दिनांक 06.05.2022 को मु0अ0सं0 120/22 धारा 313/376/504 IPC व 3(2)V SC SCT ACT थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ बनाम रोहित मद्धेशिया पुत्र श्रवण मद्धेशिया निवासी अतरैठ थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया था। जिसमें घटनास्थल थाना अतरौलिया क्षेत्र का होने के कारण विवेचना थाना कन्धरापुर से थाना अतरौलिया पर दिनांक 15.09.2022 को मुकदमा उपरोक्त को स्थानान्तरित किया गया। जिसकी विवेचना वर्तमान क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर द्वारा सम्पादित की जा रही है।
2. गिरफ्तारी का विवरणः- आज दिनांक 17.09.22 को प्रभारी निरीक्षक श्री नदीम अहमद फरीदी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित अभियुक्त रोहित मद्धेशिया पुत्र श्रवण मद्धेशिया निवासी अतरैठ थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को उसके निवास स्थान अतरैठ से समय करीब 12.50 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 322/22 धारा 313/376/504 IPC व 3(2)V SC SCT ACT थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त–
1. रोहित मद्धेशिया पुत्र श्रवण मद्धेशिया निवासी अतरैठ थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
1. प्रभारी निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी 2. का0 राजू यादव 3. का0 दीपक यादव 4. म0का0 अल्पना शर्मा, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।