Breaking News

थाना प्रभारियों को निर्देश, अपराधियों के विरूद्ध करें कठोर कार्यवाही।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ पुलिस, आपरेशन वज्रपात

➡ दिनांक- 21.09.2022 को जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।
➡आपरेशन वज्रपात के दौरान कुल 05 अपराधी को गोली लगी जिसमें 03 लुटेरे व 02 हत्यारे है।
➡इस अभियान में 09 लुटेरे गिरफ्तार किये गये जिसमें थाना गम्भीरपुर से 04, थाना रानी की सराय से 03, थाना अतरौलिया/कप्तानगंज से 01 व थाना सरायमीर से 01 को गिरफ्तार किया गया। 
➡हत्या में वांछित 04 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये जिसमें थाना जीयनपुर से 02 व थाना फूलपुर से 01 को गिरफ्तार किया गया।
➡दुष्कर्म में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये जिसमें थाना फूलपुर से 01 व थाना रौनापार से 01 को गिरफ्तार किया गया।
➡हत्या के प्रयास में वांछित 04 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये जिसमें थाना जहानागंज से 03 व थाना महराजगंज से 01 को गिरफ्तार किया गया।
➡चोरी नकबजनी में थाना कोतवाली से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
➡हत्यारे 05 गिरफ्तार किये गये। 
➡दहेज हत्या में थाना बरदह से वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये।
➡गोकशी में 05 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये जिसमें थाना निजामाबाद से 02, पवई से 01, सिधारी से 01, व थाना बिलरियागंज से 01 को गिरफ्तार किया गया। 
➡ अंतरार्जयीय गांजा तस्कर थाना तरवां से एक गिरफ्तार किया गया।
➡टाप-10 अपराधी थाना रौनापार से 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।
➡आत्महत्या दुष्प्रेरण में थाना मुबारकपुर से 02 अभियुक्त को गिफ्तार किया गया। 
➡इस दौरान लूट की 06 घटनाओं, चोरी नकबजनी 01 व हत्या में 02 कुल 09 गम्भीर अपराधों  की घटना का सफल अनावरण किया गया ।
➡25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित एक इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
➡इस अभियान में कुल 12 अवैध शस्त्र बरामद किये गये, 100 kg गांजा (कीमत लगभग 07 लाख रूपये), लूट की 10 हजार रूपये व 07 आईडी कार्ड (ATM, पैन, आधार, वोटर आईडी, एनपीएस कार्ड), मोबाइल तथा टैबलेट आदि बरामद किया गया।
➡एक हत्यारे का थाना कंधरापुर क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में बने मकान को ध्वस्त किया गया।
➡01 शराब तस्कर द्वारा अपराध जगत से अर्जित धन से बनवाये गये पक्के मकान (कीमत लगभग 80 लाख रूपये) को धारा 14(1) गैंग्स्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया। 
➡18 अभियुक्तों के विरूद्द गैंग्स्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी।
➡06 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गयी।
➡21 अपराधियों का गुण्डा एक्ट में कार्यवाही की गयी। 
➡01 गोकशी का गैंग पंजीकरण की कार्यवाही की गयी।
➡02 हत्या, 06 लूट, 01 चोरी नकबजनी की घटना का सफल अनावरण किया गया। 
➡इस प्रकार इस अभियान में आजमगढ़ पुलिस द्वारा कठोरतम विधिक कार्यवाही करते हुए गम्भीर अपराधों में 44 शातिर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 
➡इस अभियान में सर्विलांस, एसओजी, थाना कोतवाली, निजामाबाद, गम्भीरपुर, कंधरापुर, तरवां, जीयनपुर, मुबारकपुर, कप्तानगंज, अतरौलिया, पवई, फूलपुर, सरायमीर, बिलरियागंज, सिधारी, महराजगंज, जहानागंज, रौनापार, बरदह व रानी की सराय की पुलिस टीम को अच्छा कार्य करने पर माह सितम्बर का प्रशस्ति प्रत्र दिया जा रहा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। 
➡उपरोक्त अभियान में थाना देवगांव, मेंहनगर, मेहनाजपुर, तहबरपुर, अहरौला व थाना दीदारगंज को अपराधियों के विरूद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया तथा इनके द्वारा कार्यवाही न करने पर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

और नया पुराने